जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में मृतक परिवार से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मुलाकात की
जामताड़ा: बिंदापाथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगनिबासा गांव में 25 मई 2026 को हुए सड़क दुर्घटना में खना पावरिया की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। पी.एल.वी. प्रेम कुमार सिंह एवं प्रभास हेंब्रम ने परिवार को सांत्वना दी और दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की।
टीम ने परिवार को "हिट एंड रन" योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, सड़क दुर्घटना प्रभावित परिवारों को सरकार की आर्थिक सहायता प्राप्ति के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने परिवार को मुफ्त विधिक सहायता और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।