logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेंगोगोडा आदिवासी टोला तक पहली बार बनी सड़क, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

सरायकेला-खरसावां: खरसावां प्रखंड के रेंगोगोडा गांव स्थित आदिवासी टोला में पहली बार सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विधायक दशरथ गागराई ने विधायक निधि (TSP योजना 2025-26) से बनी मिट्टी-मुरूम सड़क का उद्घाटन किया। आजादी के 79 साल बाद गांव तक सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब सड़क बनने से गांव के विकास को गति मिलेगी और आने वाले दिनों में सड़क का पक्कीकरण भी कराया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप सहित कई ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

5
97 views

Comment