पीलीभीत: ग्राम सभा आयोजन की कमी से विकास रुका, जांच की मांग
उत्तरप्रदेश: पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम परसिया में कई वर्षों से ग्राम सभा का आयोजन नहीं कराया गया है। ग्राम सभा केवल कागजों में पूरी कर भेजी जाती है और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी जाती। इस कारण ग्राम के विकास में बाधा आ रही है।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि ग्राम सभाओं का नियमित आयोजन कराया जाए और प्रधानों की कार्यप्रणाली की जांच की जाए ताकि विकास की प्रक्रिया पुनः सुचारू रूप से शुरू हो सके।