ट्रक से घटतौली करके राशन देते ठेकेदार के लेबर को पकड़ लिया, तो 4 लेबर भाग गए।
रामनगर बाराबंकी 26 मई। रामनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत बरियारपुर में उचितदर विक्रेता मोहम्मद तौफीक खान ने ट्रक से घटतौली करके राशन देते ठेकेदार के लेबरों को पकड़ लिया, तो 4 लेबर भाग गए। मंगलवार को मोहम्मद तौफीक ने राशन कमतौलने की सूचना दिया । करीब चार बजे पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर कोटेदारों की शिकायत सुना। कोटेदारों ने कहा कि हम कोटेदार ने पहले ही राशन लेकर आने वाले ठेकेदार के आदमी राशन कमतौल कर देते हैं। लिखित शिकायत कर चुके हैं।यह सुन कर पूर्ति निरीक्षक ने फोन से राशन पहुंचाने वाले ठेकेदार से बात करके कहा कि सूरतगंज वाले लेबर नहीं आना चाहिए। पहले कहने के बाद भी फिर भेज दिया। उन्होंने तत्काल कम तौली गई बोरियों को फिर कांटे पर तौला कर देखा। तो करीब एक किलो ग्राम राशन का कम निकला।शिकायत सत्य पाकर दूसरे लेबरों को बुलवा कर दोबारा तौल कर राशन दिलाया। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट कार्यवाही के लिए जिला स्तर पर भेजेंगें। उचितदर विक्रेता मोहम्मद तौफीक के यहां घटतौली करने की सूचना पाकर कोटेदार नाथू सिंह, इंदल कुमार, प्रेम कुमार,अयाज हुसैन, रवि सिंह, अशोक कुमार शुक्ला आदि सैकड़ों की संख्या में कोटेदार भी पहुंचे और कम तौले जाने की शिकायत की। घटतौली करने वालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते कोटेदारों का कहना था कि हम लोगों को भी राशन कम मिला है। दिलाया जाए।