logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोपालगंज के विजयपुर में बारिश होते ही नौतन मोड़ से पेट्रोल पंप तक जलजमाव की स्थिति बन जाती है !

गोपालगंज जिले के विजयपुर बाजार में बारिश शुरू होते ही जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आ जाती है। नौतन मोड़ से लेकर विजयपुर पेट्रोल पंप तक सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई जगह घुटनों तक पानी जमा हो जाने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है, वहीं बाइक और छोटे वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे सड़क तालाब जैसी नजर आने लगती है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

6
119 views

Comment