नारायणगढ़: बिचपड़ी तिहरे हत्याकांड में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
अंबाला जिले के शाहजादपुर क्षेत्र के गांव बिचपड़ी में तिहरे हत्याकांड के आरोपी अभिषेक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश के दौरान फायरिंग की, जिसके जवाब में कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अभिषेक को पहले नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
बताया गया है कि जमीन और पैसों के विवाद में अभिषेक ने अपनी 95 वर्षीय दादी, चाचा और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसकी चाची गंभीर रूप से घायल है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बाइक और पिस्टल भी बरामद की है।