logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पश्चिम चंपारण: दहेज प्रताड़ना में विवाहिता ने पति समेत आठ पर प्राथमिकी की मांग

पश्चिम चंपारण: भंगहा थाना क्षेत्र के जब्दी गांव की संध्या देवी ने अपने पति कमलेश महतो और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। संध्या देवी ने बताया कि 2019 में हुई शादी के बाद ससुराल पक्ष ने बोलेरो खरीदने के लिए 10 लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। जब मायके वाले इतनी राशि देने में असमर्थ रहे, तो पति सहित अन्य परिवारजन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

आवेदन में संध्या देवी ने कहा कि पति, सास, ससुर, भसुर, देवरानी सहित आठ लोगों ने 25 अप्रैल 2026 को उसे और उसके बच्चे को घर से निकाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पति कमलेश महतो ने दूसरी शादी कर ली। जब वह अपने परिजनों और गांव के लोगों के साथ ससुराल पहुंची, तो वहां भी मारपीट हुई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

0
61 views

Comment