मैंनाटांड : ईट सोलिंग निर्माण में अनियमितता की शिकायत
मैंनाटांड : प्रखंड क्षेत्र के पिडा़री पंचायत के झझरी गांव से दक्षिण स्थित ईट भट्टा की सड़क पर हो रहे ईट सोलिंग निर्माण में गंभीर अनियमितता की शिकायत जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुशवाहा ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को लिखित रूप में की है। शिकायत में बताया गया है कि पीआरएस जितेंद्र द्वारा आवश्यक मिट्टी भराई और समतलीकरण का कार्य किए बिना सीधे ईंट सोलिंग कराया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और मजबूती प्रभावित हो रही है।
ध्रुव कुशवाहा ने कहा है कि बिना मिट्टी भराई के निर्माण से सरकारी धन के दुरुपयोग की संभावना है और स्थानीय ग्रामीण भी इस पर असंतोष जता रहे हैं। उन्होंने उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है तथा जांच पूरी होने तक भुगतान रोकने की बात कही है ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश कुमार ने कहा है कि शिकायत की जांच की जाएगी और आरोप सिद्ध होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।