logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भंगहा: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति पर दूसरी शादी का आरोप

पश्चिम चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र के जब्दी गांव की संध्या देवी ने अपने पति कमलेश महतो और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए भंगहा थाना में आवेदन दिया है। संध्या देवी ने बताया कि उनकी शादी 2019 में कमलेश महतो से हुई थी। शुरू में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने बोलेरो गाड़ी के लिए 10 लाख रुपये की दहेज मांग की। जब मायके वाले इतना पैसा नहीं दे सके, तो पति सहित ससुराल के अन्य लोग मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना करने लगे।

आवेदन में कहा गया है कि पति, सास, ससुर, भसुर, देवरानी सहित आठ लोगों ने 25 अप्रैल 2026 को संध्या देवी और उनके छोटे बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया। संध्या ने आरोप लगाया कि उनके पति कमलेश महतो ने दूसरी शादी भी कर ली। जब वह अपने परिजनों और गांव के लोगों के साथ ससुराल पहुंची, तो वहां भी मारपीट हुई और जान से मारने का प्रयास किया गया। भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने आवेदन मिलने और मामले की जांच शुरू होने की पुष्टि की है।

0
14 views

Comment