logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मारुति सुजुकी जल्द लॉन्च करेगी 100% इथेनॉल से चलने वाली वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल कार.

▪️मारुति सुजुकी जल्द लॉन्च करेगी 100% इथेनॉल से चलने वाली वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल कार.

नई दिल्ली:देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों के बीच वाहन निर्माता कंपनियां अब वैकल्पिक ईंधन (Alternative Fuel) पर तेजी से फोकस कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ईंधन बचाओ' अपील के बाद इस दिशा में काम और तेज हो गया है। इसी कड़ी में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय बाजार में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार (Flex Fuel Car) लॉन्च करने की तैयारी में है।

▪️लॉन्चिंग की तारीख: मारुति सुजुकी आगामी 5 जून को अपनी पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल कार पेश कर सकती है।
संभावित मॉडल: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाड़ी मारुति की सबसे लोकप्रिय कारों में से एक वैगनआर ई100 (WagonR E100) का फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन हो सकती है।

▪️100% इथेनॉल क्षमता: यह कार पूरी तरह से 100 परसेंट इथेनॉल (E100) पर चलने में सक्षम होगी, जिससे ग्राहकों का रनिंग कॉस्ट (गाड़ी चलाने का खर्च) काफी कम हो जाएगा।

▪️बढ़ती मांग: भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के बढ़ते क्रेज के साथ-साथ अब फ्लेक्स-फ्यूल पावर्ड कारों को भी एक मजबूत विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

फ्लेक्स-फ्यूल इंजन तकनीक से न केवल महंगे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, बल्कि पर्यावरण में प्रदूषण के स्तर को घटाने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

#badaunharpalnews #budaunharpal #badaunharpal #UttarPradeshNews #budauncity #badaunnews #ujhani #tv #badaun #budaun #Flexfuel #ethenol #petrol #MarutiSuzuki बदायूँ हर पल न्यूज़ @badaunharpalnews

1
57 views

Comment