logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगा दशहरा पर जोबट में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर कार्यक्रम आयोजित

⏩गंगादशमी पर जोबट में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर कार्यक्रम आयोजित*

⏩कलश यात्रा, श्रमदान और जनभागीदारी से दिया जल बचाने का संदेश*

⏩ अलीराजपुर जिले के विकासखंड जोबट में गंगादशमी के पावन अवसर पर “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, नगर परिषद जोबट एवं ग्राम पंचायत कोसदूना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रमों के माध्यम से जल संरक्षण, पारंपरिक जल स्रोतों के संवर्धन तथा जनभागीदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।

*जोबट नगर में निकली भव्य कलश यात्रा*
नगर जोबट में मातृशक्ति, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों की सहभागिता से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और भक्ति भाव से निकली यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। यात्रा के पश्चात शंकर मंदिर घाट स्थित डोही नदी पर गंगा मैय्या की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

*ग्राम कोसदूना में चला श्रमदान अभियान*
ग्राम पंचायत कोसदूना के तालाब फलिया में जनसहभागिता आधारित जल संरक्षण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान तालाब एवं पुरानी बावड़ी से गाद निकालने, साफ-सफाई तथा सुधार कार्य किए गए। ग्रामीणों ने तालाब से निकली मिट्टी को ट्रैक्टरों के माध्यम से अपने खेतों तक पहुंचाया, जिससे जल ग्रहण क्षमता बढ़ने के साथ खेतों की उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। अभियान के प्रथम दिवस में 49 ट्राली मिट्टी निकालकर लगभग 138.67 घन मीटर जल ग्रहण क्षेत्र बढ़ाने का कार्य किया गया।

*एसडीएम श्री वीरेंद्र सिंह बघेल ने किया श्रमदान*
कार्यक्रम में एसडीएम श्री वीरेंद्र सिंह बघेल ने अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ श्रमदान करते हुए तालाब और बावड़ी से गाद निकालने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल एवं मिट्टी संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है तथा पुरानी जल संरचनाओं को उनके मूल स्वरूप में लाना समय की मांग है।

*जनभागीदारी से बना प्रेरणादायी अभियान*
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह दीदियां, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां, नवांकुर संस्थाएं, परामर्शदाता एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी जनों ने जल बचाने, जल स्रोतों के संरक्षण तथा “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान कार्यक्रम में एसडीएम श्री वीरेंद्र सिंह बघेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरमी भूरिया, समाजसेवी श्री भूपेंद्र भूरिया, श्री पवन शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, नगर परिषद सीएमओ, सरपंचगण, एनआरएलएम स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे ।
#jalgangasamvardhanabhiyan2026
#Alirajpur
#JansamparkMP

52
887 views

Comment