logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CTET 2026 Registration Open: जानें आवेदन की पूरी जानकारी

अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को देशभर के 132 शहरों में 27 भाषाओं में किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में परीक्षा 5 सितंबर को भी आयोजित की जा सकती है।बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया केवल CTET एवं CBSE की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। वहीं आवेदन पत्र में सुधार के लिए 15 से 18 जून तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर का चयन अभ्यर्थी स्वयं नहीं कर सकेंगे। परीक्षा केंद्रों का आवंटन रैंडम आधार पर किया जाएगा तथा बाद में केंद्र परिवर्तन का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

1
35 views

Comment