logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेरमो: गर्मी में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन

बेरमो: गर्मी के कारण फूसरो का पारा 42 डिग्री से पार पहुंच गया, जिससे जनता गर्मी से परेशान हो गई। इसी बीच karगली बाजार के वार्ड संख्या 14 के वार्ड परिषद के नेतृत्व में महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे लेकर पुरानी वीडियो ऑफिस सड़क पर धरने पर बैठ गए। कुछ लोगों के हाथों में बाल्टी, तसला और पानी के बर्तन थे, जिनके जरिए उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्या का विरोध जताया। करीब दो घंटे तक रास्ता बंद रहा।

बाद में बेरमो प्रशासन और नगर परिषद के पदाधिकारियों की पहल पर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया। उनकी समस्या को जल्द निदान हेतु आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। नगर परिषद के अधिकारियों ने बिजली की कटौती के कारण पानी की समस्या बताई और इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

7
5165 views

Comment