logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ भदोही जनपद के लखनो गांव निवासी ज्ञान चंद दुबे उर्फ रतन दुबे ने ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इस बा

ब्रेकिंग न्यूज़
भदोही जनपद के लखनो गांव निवासी ज्ञान चंद दुबे उर्फ रतन दुबे ने ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार प्रधान पद की सीट सामान्य घोषित होती है, तो वह पहली बार मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे।
ज्ञान चंद दुबे उर्फ रतन दुबे ने कहा कि उनका उद्देश्य गांव का विकास, गरीबों की सेवा और सभी ग्रामीणों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि गांव के विकास और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें अपना सहयोग और आशीर्वाद दें।
उन्होंने आगे कहा कि गांव में सड़क, सफाई, शिक्षा, पानी और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी वर्गों के लोगों के सम्मान और अधिकार की रक्षा की जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में उनके इस बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और गांव में चुनावी माहौल बनने लगा है।

1
0 views

Comment