logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धोपाप मेले मे अखण्ड योगदान एसोसिएशन सुल्तानपुर व ग्राम प्रधान शुभम सोनकर का सराहनीय प्रयास

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 26 मई 2026 को धोपाप धाम की पावन धरती पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर आयोजित मेले में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए ग्राम प्रधान श्री शुभम सोनकर द्वारा सराहनीय व्यवस्थाएँ की गईं।
मेले में श्रद्धालुओं के ठहरने, विश्राम एवं जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे दूर-दूर से आए लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। श्रद्धालुओं की सेवा में उनके समर्पण एवं सेवा-भाव की सभी उपस्थित जनों एवं प्रशासन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
इसी क्रम में अखण्ड योगदान एसोसिएशन, सुल्तानपुर द्वारा आयोजित शरबत वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री शुभम सोनकर जी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके इस सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा प्राप्त हुई।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए अखण्ड योगदान एसोसिएशन, सुल्तानपुर के संस्थापक व अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, करौंदिया के सचिव द्वारा श्री शुभम सोनकर जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा की इस भावना को एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया, जिससे अन्य लोगों को भी जनसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।

0
77 views

Comment