logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी: नुवावा ग्राम सभा में तालाब भूमि पर अतिक्रमण मामला गंभीर

अमेठी: जनपद अमेठी की ग्राम सभा नुवावा में तालाब भूमि पर अतिक्रमण का मामला गंभीर होता जा रहा है। तहसील जांच आख्या दिनांक 18-05-2026 में गाटा संख्या 986ख व 958 को तालाब भूमि बताते हुए अवैध कब्जे की पुष्टि की गई थी। इसके बाद धारा 67(1) के अंतर्गत वाद संख्या T202504190510268 एवं T202504190510269 दर्ज किए गए।

माननीय इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने PIL संख्या 775/2025 में 31-07-2025 को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जांच आख्या में 26-05-2026 सुनवाई तिथि निर्धारित होने का उल्लेख किया गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार तारीख बढ़ाई जा रही है और अब तक तालाब भूमि को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया। प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ रही है और सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है।

0
99 views

Comment