लखनऊ: रविंद्र जायसवाल ने हजरतगंज मंदिर में भण्डारा सेवा में भाग लिया
लखनऊ: हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के समीप बड़े मंगल के पावन अवसर पर एक विशाल भण्डारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पुण्य अवसर पर मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविंद्र जायसवाल जी ने भण्डारा सेवा में भाग लेकर श्रद्धा, सेवा और जनसमर्पण का परिचय दिया।
कार्यक्रम में श्री जायसवाल ने सेवा कार्य में सम्मिलित होकर लोगों के बीच एकजुटता और सामूहिक भलाई का संदेश दिया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने भी हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया।