logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगामी बकरा ईद को देखते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।

काशीपुर:-आगामी बकरी ईद पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के नेतृत्व में काशीपुर पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में आमजन से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान लोगों को खुले में कुर्बानी न करने, निर्धारित स्थानों पर ही धार्मिक गतिविधियां संपन्न करने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

0
46 views

Comment