बड़े मंगल पर करुणा कैंसर सेंटर में भंडारे का आयोजन, मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श
लखनऊ। बड़े मंगल के पावन अवसर पर करुणा कैंसर सेंटर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में श्रद्धा, सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मरीजों एवं तीमारदारों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अस्पताल परिसर पूरे दिन भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा तथा सेवा कार्यों का विशेष आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुब्रहर्ष सिंह ने जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने तथा गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उचित उपचार से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
इस अवसर पर डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. गहना बाजपेयी, डॉ. वर्दान सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मरीजों एवं श्रद्धालुओं की सेवा में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि जनसेवा और सामाजिक सरोकार संस्थान की प्राथमिकता हैं। इसी उद्देश्य से समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क परामर्श एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।