logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद-उल-अजहा को लेकर सहसवान में प्रशासन सतर्क जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया पैदल गश्त

ईद-उल-अजहा को लेकर सहसवान में प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया पैदल गश्त बदायूँ। आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से थाना सहसवान क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान अधिकारियों ने सहसवान के मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले व्यस्त स्थानों का निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।जिलाधिकारी अवनीश राय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहकर लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर मुस्तैद दिखाई दिया। अधिकारियों ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। प्रशासन द्वारा की गई इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बना हुआ है।

29
1241 views

Comment