logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेन्नई में बागरा पीएम श्री विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

सेठ संजीव कुमार जैन एवं सकल जैन संघ बागरा ने प्रधानाचार्य, शिक्षकों व प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया बहुमान

बेंगलुरू/चेन्नई (दलपतसिंह भायल)में बागरा पीएम श्री विद्यालय की प्रतिभाओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 5 दिवसीय हवाई यात्रा के अंतिम दिन विरासत बैंक्वेट हॉल, ईवीके संपत रोड चेन्नई में आयोजित इस समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र, बैग व माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर हवाई यात्रा के प्रायोजक भामाशाह सेठ संजीव कुमार जैन ने कहा कि अपने गांव की प्रतिभाओं को हवाई जहाज से भ्रमण करवाना, चेन्नई में उनकी मेजबानी करना तथा सकल जैन समाज के साथ उनका अभिनंदन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि पर रहते हुए जन्मभूमि के प्रति सामाजिक सरोकार निभाना गर्व का विषय है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक विक्रम पुरी ने भामाशाह के सम्मान में स्वरचित गीत प्रस्तुत किया। पीएम श्री विद्यालय बागरा के प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने भामाशाह एवं चेन्नई प्रवासी सकल जैन समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और गांव में शिक्षा का सकारात्मक वातावरण बनता है।
मिलापचंद जैन ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शानदार परीक्षा परिणाम और विद्यालय विकास के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्रा अनुष्का भाटी ने अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर खूब सराहना बटोरी। व्याख्याता दयावती चारण ने जैन समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में शानदार प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। समारोह में संजीव कुमार जैन, कुमारपाल जैन, मिलापचंद जैन, जयंतीलाल जी, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, विमल कुमार, सुमन जैन, अमित जैन, निशा जैन, चंपालाल जैन सहित चेन्नई में निवासरत बागरा के समस्त जैन बंधु उपस्थित रहे।

475
11244 views

Comment