logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीमाता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पंचकूला में प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान

पंचकूला (चन्दर कान्त शर्मा)। श्रीमाता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पंचकूला में प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह जी के निर्देशन में नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश अभियान की शुरुआत की गई है । इस अभियान के तहत महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजबीर शास्त्री व स्टाफ सदस्य श्री हरदीप द्वारा राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ सै.- 28, पंचकूला व माता मनसा देवी में विभिन्न ज्योतिष केन्द्रों पर आवागमनशील श्रद्धालुओं को प्रचार-पत्र प्रदान किए । इस अवसर पर सभी को महाविद्यालय में उपलब्ध पाठ्यक्रमों शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की तथा शास्त्री, आचार्य (एम.ए. संस्कृत), डिप्लोमा ज्योतिष, कर्मकांड एवं संस्कृत भाषा दक्षता में प्रवेश की जानकारी दी गई । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह ने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए बताया कि संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति ज्ञान एवं नैतिक मूल्य की आधारशिला है । साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वह अपने शहर, गांव व आस-पड़ोस के लोगों को महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी देने हेतु सांझा किए गए फोन नंबरों का लाभ उठाने के लिए कहें । जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं, छात्रवृत्तियों की जानकारी पैंपलेट एवं परस्पर संवाद के माध्यम से दी गई । महाविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से संस्कृत शिक्षा से जुड़कर अपने उज्जवल भविष्य के निर्माण का आह्वान किया ।

0
76 views

Comment