logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*चलती बाइक बनी आग का गोला, बाजार में मची अफरा-तफरी* *सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने की सराहना*

*चलती बाइक बनी आग का गोला, बाजार में मची अफरा-तफरी*
*सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने की सराहना*

शाहगंज जौनपुर
सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई। बाइक से उठती तेज लपटों और धुएं के गुबार से बाजार में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने तत्परता दिखाते हुए बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार इसापुर गांव निवासी अनुज बिंद पुत्र गणेश अपनी हीरो बाइक से शाहगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार के बीचों-बीच अचानक बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर मौजूद सहज जन सेवा केंद्र संचालक कृष्ण कुमार अग्रहरि ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने केंद्र में रखे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कृष्ण कुमार की जमकर सराहना की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीकेज माना जा रहा है। वहीं कुछ लोग भीषण गर्मी को भी घटना की वजह बता रहे हैं। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस बूथ होने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

0
24 views

Comment