logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मचा हड़कंप


शाहगंज, जौनपुर।
कोतवाली क्षेत्र में एक युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतका नगर के एक ड्रेसेज की दुकान पर काम करती थी। परिजनों एवं आसपास के लोगों के अनुसार युवती पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब घर के लोगों ने उसे फंदे से लटकता देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

0
24 views

Comment