logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुजरात कांग्रेस को वापसी के लिए नेतृत्व में बदलाव जरूरी

अहमदाबाद/सूरत: गुजरात की राजनीति में कांग्रेस की लगातार कमजोर होती स्थिति अब एक गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। राजनीतिक विश्लेषकों और जमीनी कार्यकर्ताओं का मानना है कि पार्टी एक नेतृत्व संकट से गुजर रही है, जहां पुराने अनुभवी नेता और नए युवा दोनों ही अपनी भूमिका सही ढंग से निभाने में असमर्थ हैं। कई प्रमुख पदों पर बैठे नेताओं के पास न तो ठोस राजनीतिक अनुभव है और न ही शैक्षणिक योग्यता, जिससे पार्टी की नीतियां जनता तक प्रभावी ढंग से नहीं पहुंच पा रही हैं।

विश्लेषकों का सुझाव है कि अगर कांग्रेस को अगले चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन करना है तो संगठन में शैक्षणिक रूप से योग्य और राजनीतिक रूप से समझदार नेताओं को प्रमुख पदों पर नियुक्त करना होगा। इसके साथ ही पुराने अनुभवी नेताओं को मुख्यधारा में लाकर उनके अनुभव का लाभ उठाने की जरूरत है। जमीनी स्तर पर लोकप्रिय नेताओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए ताकि पार्टी की साख मजबूत हो सके। समय कम है और बदलाव तुरंत आवश्यक है वरना गुजरात में कांग्रेस की वापसी मुश्किल होगी।

50
1248 views

Comment