logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बड़े मंगलवार पर गोयल मार्केट में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

फतेहगंज पश्चिमी। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कस्बे के लोधीनगर चौराहा स्थित गोयल मार्केट में समाजसेवी अमित गोयल के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीपक गोयल, पवन भारद्वाज, डिम्पल भारद्वाज, प्रहलाद भारद्वाज सहित कई व्यापारियों का विशेष सहयोग रहा।
भंडारे का शुभारंभ मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने प्रसाद वितरण कर किया। इसके बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक लगातार चलता रहा।
कार्यक्रम के दौरान पूरा गोयल मार्केट भक्तिमय माहौल में नजर आया। श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्था में आयोजकों ने पूरी तत्परता दिखाई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण पाल मौर्य, संजीव शर्मा, वालेदीन पाल, महेश भारद्वाज, दीपक गोयल, वंश गोयल, ध्रुव गोयल, महेंद्र लोधी, पप्पू मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, रवि ठाकुर, सोनू, देव कोरी, राजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद वितरण एवं व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

9
950 views

Comment