प्रतापगढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच शुरू
प्रतापगढ़: कुंडा महेशगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जगापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फूलचंद गुप्ता (34) की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मृतक ठेले पर लाई-चना बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
घटना की जानकारी परिजनों को इंस्टाग्राम पर मिले एक संदिग्ध मैसेज के माध्यम से हुई। सूचना मिलने पर परिजन युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं चल रही हैं।