logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगा में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों में मचा कोहराम



फतेहपुर। थाना हुसैनगंज क्षेत्र के ओम घाट भिटौरा में मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद साथ आए दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी अजीत यादव (17) पुत्र सुशील यादव अपने दोस्तों गुलशन यादव (16) पुत्र दीपक यादव, शिवा यादव (15) पुत्र रामू यादव तथा बांदा जनपद के मरका गांव निवासी पवन कुमार (16) पुत्र रामकुमार यादव के साथ ओम घाट भिटौरा गंगा स्नान करने आया था। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त घाट से कुछ दूर चले गए। इसी दौरान अजीत यादव गंगा नदी में नहाने के लिए कूद गया और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।
साथ मौजूद तीनों दोस्तों ने शोर मचाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो गोताखोरों की मदद से अजीत को नदी से बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ओम घाट पर स्नान सकुशल जारी रहा।

2
682 views

Comment