बेरमो : मोटरसाइकिल और ट्रक की जोरदार टक्कर में दो घायल
बेरमो : गांधीनगर थाना अंतर्गत डी डी माइंस के समीप खड़ी हाईवे में मोटरसाइकिल और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायल धनजय सिंह और संजय को तुरंत धोरी रिजनल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
घायल दोनों जंगनना से लौटते समय कुरकपानिया से कारगली गेट आ रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी। चोट के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।