जोधपुर: भोगी शैल सात दिवसीय परिक्रमा शुरू
जोधपुर: धार्मिक आस्था की प्रतीक भोगी शैल की तीन वर्ष में आयोजित होने वाली 100 किलोमीटर दूरी की सात दिवसीय परिक्रमा 25 मई को गणेश मंदिर रातनाड़ा से शुरू हुई। इस आयोजन में हजारों स्त्री-पुरुष शामिल हुए हैं जो जोधपुर के चारों ओर पहाड़ियों के बीच स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए यात्रा करेंगे।
चिलचिलाती धूप और गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं सहयोग कर रही हैं ताकि परिक्रमा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। यह परिक्रमा पिछले 100 वर्षों से निरंतर चलती आ रही है और पूरे क्षेत्र को धार्मिकता में परिवर्तित करती है।