कुरूक्षेत्र पुलिस ने बिना नंबर वाहनों पर कसा शिकंजा
कुरूक्षेत्र: पुलिस विभाग ने बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के निर्देशानुसार सात दिन के अभियान में कुल 1380 वाहनों के चालान काटे गए। इस अभियान का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना है।
चंद्र मोहन ने स्पष्ट किया है कि बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों को प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
#RAMAN#KAMBOJ