खाटूश्यामजी: होटल राधे की हवेली में भीषण आग लगी
खाटूश्यामजी: होटल राधे की हवेली में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे श्याम नगरी में भारी हलचल मची। आग की लपटों और धुएं ने होटल को घेर लिया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैली। तंग गलियों और अतिक्रमण के बीच मंदिर कमेटी और पालिका की दमकल सेवा मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कल शुक्ल पक्ष एकादशी मेला होने के कारण आज से ही खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। दो दिन पहले ही पत्रिका ने प्रशासन और सरकार को आगाह किया था। आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की जांच जारी है।