logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Local singing competition to be organized in Madhupur


💕मधुपुर के कुंडु बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में कार्यक्रम का आयोजन💕
🎈मधुपुर आइडल में श्रेया व गायत्री बनीं विजेता💖

😆सीनियर वर्ग में श्रेया पांडे विजेता, प्रिया दास दूसरे तथा शाकिब तीसरे स्थान पर रहे.
😆जूनियर वर्ग में गायत्री विजेता अंकित झा दूसरे और अनुष्का सिंह तीसरे स्थान पर रहीं.

😜प्रतिनिधि, मधुपुर😜
😊शहर के कुंडु बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन में मधुपुर म्यूजिक लवर्स ग्रुप के तत्वावधान में मधुपुर आइडल 2026 सीजन-वन ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया.😆

😊कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ राजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी, एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद तथा नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने संयुक्त रूप से किया. प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में श्रेया पांडे विजेता बनीं, जबकि जूनियर वर्ग में गायत्री कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 😁

👍सीनियर वर्ग में प्रिया दास दूसरे तथा शाकिब खान तीसरे स्थान पर रहे. वहीं जूनियर वर्ग में अंकित झा दूसरे और अनुष्का सिंह तीसरे स्थान पर रहीं. सफल प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. 👍

👍विधायक प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि मधुपुर प्रतिभाओं की धरती है, जहां युवाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होती है. 👍

🎊कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका बाबू प्रीतम, चंद्रशेखर मिश्रा और चंदन गुप्ता ने निभायी. वहीं, कार्यक्रम को सीनियर वर्ग व जूनियर वर्ग दो भागों में बांटा गया था. जूनियर वर्ग में रौनक लच्छीरामका, वैष्णवी कुमारी, मो फैजल, गायत्री कुमारी, अनुष्का सिंह व अंकित कुमार झा ने भाग लिया. 🎊

😜वहीं सीनियर ग्रुप में प्रिया दास, संजय पंडित, अहमद रजा,
जयप्रकाश रवानी, कौशल किशोर, बंटी शर्मा, मनोज डालमिया, मो फुरकान, प्रेम रंजन, शाकिब खान, शेख लोटस खान, श्रेया पांडे, राजेश प्रसाद, संजय सिंह, राज रोशन, पूजा रावत, निलेश साहिल व कृष्णा तिवारी ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल राव, संजय सिंह, पंकज पीयूष, नसीम हुसैन, संतोष कुमार, फैयाज अहमद, मनोज डालमिया, चंदन गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, किशोर झा, संजय पंडित, मो. साजिद, बबलू दास, चंद्रशेखर मिश्रा, मो. तारीक, बबलू कुमार, दिनेश कुमार साव, विश्वनाथ कुमार, संजय कुमार झा, अशोक सिंह, अजय ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा.😜

0
90 views

Comment