रामचंद्र प्रधान जी ने उपस्थित होकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह, उन्नाव में सम्पन्न हुआ भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान-2026
🖋️ Aima Media — जन जन की आवाज...
MLC रामचंद्र जी ने उपस्थित होकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह, उन्नाव में सम्पन्न हुआ भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान-2026
उन्नाव स्थित परिमल वाटिका, सिकंदरपुर कर्ण में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में MLC रामचंद्र प्रधान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की रीति-नीति, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान MLC रामचंद्र जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Aima Media — जन जन की आवाज... 🖋️