logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने ऋण वितरण, वसूली, संग्रहण, खाद वितरण और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ऋण वितरण, वसूली, संग्रहण, खाद वितरण और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा की
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधकों की बैठक सम्पन्न हुई
==========
कलेक्टर एवं सहकारी बैंक प्रशासक श्रीमती रजनी सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में ऋण-वितरण, वसूली, अमानत संग्रहण, खाद वितरण व्यवस्था और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। उन्होंने अमानत संग्रहण में कम वृद्धि दर वाली शाखाओं के प्रबंधकों को 15 दिवस में लक्ष्य के अनुसार अमानतें एकत्रित करने के निर्देश दिए। पिछली बैठक में शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, जिसका उत्तर न मिलने पर उन्हें स्मरण पत्र जारी कर नोटिस का उत्तर लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बैठक में रबी सीजन में ऋण वितरण और ऋण वसूली की शाखावार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन में वितरित ऋण की शतप्रतिशत अदायगी सुनिश्चित करने को कहा। पुराने कालातीत प्रकरणों में ऋणों की वसूली के लिए क्रिस योजना के तहत प्रकरण संख्या बढ़ाने और नोटिस तामिल तथा डोर-टू-डोर संपर्क कर शेष ऋण वसूली लक्ष्य अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कृषकों और हितग्राहियों के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर समितियों में क्रेडिट मूवमेंट, नये काम प्रारंभ, ग्रामीण अंचलों में सेवाओं का विस्तार और लाभार्जन क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शून्य प्रतिशत ब्याज दर का प्रचार-प्रसार कर किसानों को इसका लाभ देने को कहा। उन्होंने 30 जून तक संचालित नये सदस्य बनाने संबंधी अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कैम्पों का आयोजन कर सदस्य संख्या में बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में समितियों में खाद की उपलब्धता, किसानों को डीएपी के विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा क्षेत्रीय किसानों की मांग के अनुसार रासायनिक खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी समीक्षा की। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण के लिए शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क कर शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। बैंक महाप्रबंधक दिग्विजय सिंह पटेल ने बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में बैंक की वित्तीय स्थिति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अवगत कराया। आयोजित बैठक में सहकारिता विभाग के श्री राजेन्द्र सिंह सहित बैंक मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक मौजूद थे।

#Narsinghpur
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department Of Cooperative, Madhya Pradesh

7
834 views

Comment