logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एटा: त्यौहारों के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी ने फ्लैग मार्च किया

एटा: एसएसपी डॉ इलामारन के निर्देशन पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार सिंह द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना अलीगंज क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। यह मार्च मिश्रित आबादी, संवेदनशील इलाके और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत हो सके।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजा रामपुर, थानाध्यक्ष अलीगंज, थानाध्यक्ष जसरथपुर तथा पीआरवी फोर्स मौजूद रहे। साथ ही जैथरा थानाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने भी मय दंगा नियंत्रण उपकरण के फ्लैग मार्च का आयोजन किया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

9
872 views

Comment