logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल: ICT Instructor साथियों की समस्याओं पर अधिकारियों से चर्चा

भोपाल: DPI कार्यालय में ICT Instructor साथियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भोपाल, विदिशा, राजगढ़, हरदा, शाजापुर, देवास एवं उज्जैन जिलों के प्रतिनिधि पहुंचे। यहाँ IT Cell के श्री अजय पटेल, ICT Cell के सहायक संचालक श्री ज्ञानेंद्र कुलेश एवं श्री मनीष वर्मा से विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही माननीय Join Commissioner Sir से भी मुलाकात हुई, जिन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त वल्लभ भवन में उच्च शिक्षा विभाग की उप सचिव श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय से भी मुलाकात हुई, जिन्होंने समस्याओं को नोट कर सकारात्मक आश्वासन दिया। DEO भोपाल कार्यालय में भी चर्चा की गई। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि Joining प्रक्रिया POMS Portal के माध्यम से होगी। सभी साथियों ने सहयोग एवं एकजुटता के लिए आभार व्यक्त किया।

26
16158 views

Comment