ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा नियमों का उल्लघंन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी - कलेक्टर रजनी सिंह
ध्वनि विस्तारक यंत्रों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक ली
==========
जिले में 28 मई 2026 को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईदुज्जुहा का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन मस्जिदों/ ईदगाहों पर नमाज अदा की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की मौजूदगी में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिससे ईदुज्जुहा का त्यौहार जिले में शांतिपूर्वक मनाया जा सके। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने आयोजित बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। कोई भी व्यक्ति या आयोजक कर्ता ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग में नियमों का उल्लंघन नहीं करेगा। नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करने वाले आयोजक कर्ताओं पर कार्यवाही की जाएगी। ईदुज्जुहा का त्यौहार चिन्हित स्थानों पर शांतिपूर्वक मनाया जाएगा, इस अवसर पर साफ-सफाई एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ईदुज्जुहा के त्यौहार पर पानी की सप्लाई करने और मस्जिदों/ ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई कराने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए। त्यौहार के अवसर पर जिले में विद्युत आपूर्ति सतत बनाए रखने को कहा। मस्जिदों/ ईदगाहों के आसपास की लाईट का विशेष ध्यान रखने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि त्यौहार के दौरान अस्पताल एवं जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकस्मिक चिकित्सा दल की ड्यूटी दवाओं और एम्बुलेंस सहित तैयार रखी जावे। जिले में नमाज स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा बल तैनात रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कार्यपालिक दंडाधिकारियों और होमगार्ड बल की ड्यूटी भी लगाई जाए। परिवहन विभाग यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बैठक में श्री बंटी सलूजा, श्री अभिषेक नेमा, श्री लाल साहब जाट, श्री विनय जैन, एड. बाबी खान सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
#Narsinghpur
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh