logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ईद उल अजहा पर शांति बहाली हेतु लालकुर्ती पुलिस ने निकाला सुरक्षा मॉर्च

मेरठ- इस्लामिक त्योहार बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) के पर शांति, सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दृष्टि से लाल कुर्ती कोतवाली पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च (पैदल मार्च) निकाला गया। ये मार्च क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी के बीच निकाला गया। इस दौरान थाना प्रभारी हरेंद्र पाल सिंह ने शांति मार्च के दौरान बताया कि ये एक नियमित सुरक्षा अभ्यास है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना होता है। उन्होंने लोगों से बकरा ईद शांति से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा की बकरा ईद पर प्रतिबंधित पशुओ की कुर्बानी देने से मुस्लिम समुदाय बचे जिससे सौहार्द कायम रहे ।

42
2128 views

Comment