भगवानपुरा में गंगा दशहरा पर कलश यात्रा एवं जल स्त्रोतों का पूजन
मध्य प्रदेश: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर विकास खंड भगवानपुरा के सभी सेक्टरों में कलश यात्रा निकाली गई और नदियों तथा जल स्त्रोतों का पूजन किया गया। यह आयोजन म.प्र. जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में नवांकुर संस्थाओं द्वारा प्रस्फुटन ग्रामों में किया गया।
भगवानपुरा के ग्राम रस गांगली, गुलझीरा, मदनी खुर्द, मोहनपुरा, पिपल्या बावड़ी, धुलकोट सहित कुल 25 ग्रामों में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि पर्वत सिंह सिसौदिया, किशोर सिंह बडौले, दिनेश महाजन, महेश मालवीया, डोंगर सिंह वास्कले, पप्पू गोपाल, शान्तिलाल खोडे, परामर्शदाता मांगीलाल सोलंकी, कान्हा जायसवाल सहित ग्रामीण जन भी इस आयोजन में शामिल हुए।