logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारात जा रहे छत्तीसगढ़ के युवक की सड़क हादसे में मौत, श्री वंशीधर नगर के महदेहीय की घटना

​श्री वंशीधर नगर (गढ़वा): प्रखंड के महदेहीय पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बारात जा रहे छत्तीसगढ़ के एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अंतर्गत सनावल थाना क्षेत्र के त्रिशूली गांव निवासी ओमप्रकाश रवि (पिता: स्वर्गीय लखन राम) के रूप में हुई है।
​तेज रफ़्तार और ब्रेकर बना हादसे का कारण
​पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, मृतक अपने परिवार के साथ शनिवार शाम छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के जोरुखाड़ गांव आया था। वहाँ से बारात श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव जाने वाली थी। इसी दौरान रास्ते में ओमप्रकाश रवि काफी तेज रफ़्तार में वाहन चला रहा था। महदेहीय पेट्रोल पंप के पास बने ब्रेकर पर वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
​अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
​घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एनएचएआई (NHAI) एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

0
35 views

Comment