महंगाई का बड़ा झटका: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 10 दिनों के अंदर चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। इस बार पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
लगातार बढ़ते ईंधन के दामों का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से यातायात खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। लोगों का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच यह बढ़ोतरी घरेलू बजट को पूरी तरह बिगाड़ रही है।
जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक परिस्थितियों के कारण तेल कंपनियां लगातार दाम बढ़ा रही हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में आम जनता को और महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।
Source : जन जन की आवाज़