logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लगातार चौथी बार महंगाई की कड़वी दवाई: पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, आम आदमी की जेब पर बढ़ी चोट

आम जनता को एक बार फिर महंगाई की कड़वी दवाई पीनी पड़ रही है। लगातार चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। इस बार पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चलाने वालों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका सीधा प्रभाव रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ेगा। परिवहन लागत बढ़ने से सब्जी, राशन, दूध, निर्माण सामग्री समेत कई जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की आशंका है।
पहले से ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे आम नागरिकों के लिए यह नया झटका चिंता का विषय बन गया है। नौकरीपेशा, किसान, छोटे व्यापारी और दैनिक मजदूरी करने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे। जनता के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर लगातार बढ़ती कीमतों के बीच राहत कब मिलेगी? क्योंकि हर बार पेट्रोल-डीजल महंगा होने का बोझ अंततः आम आदमी की जेब पर ही पड़ता है।
महंगाई की इस मार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन आम आदमी की आमदनी वहीं की वहीं रह जाती है।

0
66 views

Comment