गुरविंदर सिंघ ने 100 मीटर में नेशनल रिकॉर्ड बनाया
सासाराम (बिहार): गुरविंदर सिंघ ने 10.09 सेकेंड में 100 मीटर की रेस जीतकर भारत का सबसे तेज एथलीट बनने का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। इस उपलब्धि पर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी, सासाराम ने उन्हें लख-लख बधाई दी है।
गुरविंदर सिंघ की इस सफलता ने देश में खेल प्रतिभाओं को प्रेरित किया है और उनकी मेहनत व समर्पण की सराहना की जा रही है। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।