logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजली कटौती से जनता बेहाल, व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश। प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बार-बार बिजली बाधित होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों में असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।
भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से घरेलू कार्य, छात्रों की पढ़ाई तथा छोटे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई इलाकों में दिन में कई बार बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
👉 नागरिकों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।

10
653 views

Comment