पटना में बिहार AI समिट-2026 की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
पटना: पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में बिहार AI समिट-2026 के दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उनके अनुप्रयोगों पर चर्चा करना है।
कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञ, उद्योगपति और शैक्षिक संस्थान के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर बिहार में तकनीकी विकास को बढ़ावा देने और युवाओं को AI क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।