शिवगंज और सुमेरपुर के बीच जवाई बांध नदी पुलिया कार्य अधूरा
शिवगंज और सुमेरपुर: दोनों महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ने वाला जवाई बांध नदी पर पुलिया का निर्माण कार्य अधूरा है। इस क्षेत्र की घनी आबादी के कारण यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुराने पुलिया को तोड़ दिया गया है और नया पुलिया निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
बारिश के मौसम में नदी का वेग तेज हो जाता है और मानसून जल्द ही शुरू होने वाला है। कार्य की धीमी गति के कारण यदि बारिश शुरू हो जाती है तो शिवगंज और सुमेरपुर के निवासी, मजदूर, कर्मचारी तथा स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने की आवश्यकता है।