logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संवेदनशील पहल: निराश्रित गौवंश के उपचार हेतु तत्काल कार्रवाई

शिकोहाबाद। ग्राम निजामपुर गढ़ूंमा में एक निराश्रित घायल गौवंश के सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं समाजसेवियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उपचार की व्यवस्था कराई। सूचना चिकित्साधिकारी एवं विकास खण्ड अधिकारी शिकोहाबाद को दी गई, जिसके बाद मौके पर टीम भेजी गई।
करीब 10 मिनट के भीतर पहुँची टीम ने घायल गौवंश का प्राथमिक उपचार किया तथा उसके स्वास्थ्य की निगरानी शुरू कराई। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग करते हुए गौसेवा का परिचय दिया।
ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि निराश्रित गौवंश की सुरक्षा एवं उपचार के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता आवश्यक है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही तथा लोगों ने इसे मानवता और गौसेवा की मिसाल बताया।

0
310 views

Comment