लुधियाना: मल्हार रोड पर दिनदहाड़े चोरी की वारदात
लुधियाना: मल्हार रोड पर शुक्रवार दोपहर चोरी की घटना सामने आई है। अरविंद शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी उमा शर्मा अपनी दोस्त रीना के साथ शॉपिंग पर गई थीं। इस दौरान स्टारबक्स के बाहर खड़ी क्रेटा कार का शीशा तोड़ा गया और कार से सामान व घर की चाबियां चोरी हो गईं।
थाना डीवायएसपी के अधिकारियों ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।