रेवाड़ी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 शुरू
रेवाड़ी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के प्रथम दिवस का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
यह दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 पर स्थित रॉयल पेपर होटल में आयोजित किया जा रहा है। जिले के सभी पदाधिकारी एवं राज्य स्तर के पदाधिकारी इस प्रशिक्षण में मौजूद हैं। पूर्व मंत्री बनवारी लाल, स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोल, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, रत्नेश बंसल, मनोज सैनी, सावन सैनी, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली और मीरपुर मंडल के महामंत्री सुरेंद्र सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी प्रशिक्षण में शामिल हैं।